Quantcast INDIA TIBET COORDINATION OFFICE » न्यायपालिका

न्यायपालिका

तिब्बती सर्वोच्च न्याय आयोग निर्वासित तिब्बती समुदाय की सर्वोच्च न्यायिक संस्था है। यह आयोग निर्वासित तिब्बती नागरिकों के सभी तरह के दीवानी विवादों के मामले को सुलझाता है, बशर्र्ते कि उनसे मेजबान देश के कानूनों का कोई उल्लंघन न होता हो। न्यायालय की स्वतंत्राता को सुनिश्चित करने के लिहाज से न्याय आयोग के तीन सर्वोच्च अध्किारियों की नियुक्ति सीधे दलाई लामा द्वारा की जाती है।
सर्वोच्च न्याय आयोग के अधीन पांच सर्किट न्याय आयोग आते हैं जो उन छह क्षेत्रों में न्याय प्रदान करते हैं जहां तिब्बती लोग फैले हुए हैं। निचले स्तर के न्यायालय स्थानीय न्याय आयोग कहलाते हैं। इस समय ६२ स्थानीय न्याय आयोग हैं जिनकी पहुंच सभी तिब्बती बस्तियों तक है।

कश़ाग कार्यपालिका
कश़ाग कार्यपालिका की अगुवाई एक महासचिव करते हैं। यह कार्यपालिका कशाग के सचिविक एवं प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करती हैं। कश़ाग के सभी निर्णय विभागों एवं संबंधित कार्यालय द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। इस कार्यपालिका के दो उप कार्यालय हैं अर्थात योजना आयोग कार्यालय एवं कशाग आकस्मिक अनुभाग

कश़ाग के अधीन सात प्रमुख विभाग है।
धर्म एवं सांस्कृति विभाग
गृह विभाग
क्ति विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतरर्राष्ट्रीय विभाग
स्वास्थ्य विभाग

Responses are currently closed, but you can trackback from your own site.