Quantcast INDIA TIBET COORDINATION OFFICE » विधायिका

विधायिका

तिब्बत जनप्रतिनिधि सभा; दि एसेम्बली ऑफ टिबेटन पीपुल्स डेपुटीज ए.टी.पी.डी. निर्वासित तिब्बती समुदाय का सबसे बड़ा विधायी अंग है। इसमें ४६ सदस्य हैं जिनमें से ४३ सदस्यों का चुनाव सीधे निर्वासित तिब्बती नागरिकों द्वारा किया जाता है और तीन की नियुक्ति दलाई लामा के द्वारा की जाती है। यह प्रतिनिधि सभा वर्ष में दो बार बैठती है और नये कानून बनाने, पुराने को हटाने या उसमें सुधार करने का कार्य करती है। प्रतिनिधि सभा के सत्रा के दौरान निर्वाचित प्रतिनिधि को इस बात का भी एक महत्वपूर्ण मंच मिलता है कि वे कार्यपालिका की गतिविधियों पर बहस व उनकी आलोचना कर सकें। ए टी पी डी के अधीन ३८ प्रमुख तिब्बती समुदायों की स्थानीय सभाएं आती हैं।

Responses are currently closed, but you can trackback from your own site.