Quantcast INDIA TIBET COORDINATION OFFICE » स्वास्थ विभाग

स्वास्थ विभाग

स्वास्थ्य का मतलब है संपूर्ण भौतिक, मानसिक और सामाजिक कुशलता न कि सिर्फ रोग या विकृति दूर कर देना।

किसी भी समुदाय के साधारण कल्याण व विकास के लिए स्वास्थ एक बुनियादी और प्रारंभिक आवश्यकता है।
दिसंबर १९८१ में स्वास्थ विभाग का गठन केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के भीतर एक शीर्ष संस्था के रूप में किया गया इसे स्वास्थ केंद्रों के प्रबंध और वित्तपोषण की जिम्मेदारी सौंपी गयी और साथ ही साथ निर्वासित तिब्बतियों के लिए एक व्यापक स्वास्थ प्रणाली नियोजित करने की भी जिम्मेदारी दी गई। इस विभाग द्वारा तरह-तरह के स्वास्थ कार्यक्रमों का आयोजन और देखरेख किया जाता है साथ ही साथ, स्वास्थ्य शिक्षा के अभियान भी चलाए जाते हैं। इस विभाग द्वारा तिब्बतियों और क्षेत्रा में रहने वाले भारतवासियों के लिए भी बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ नीति का लक्ष्य है सबके लिए स्वास्थ। फिलहाल स्वास्थ विभाग एलोपैथिक स्वास्थ प्रणाली के साथ परंपरागत तिब्बती औषधी प्रणाली के एकीकरण का प्रयास कर रहा है ताकि अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके। जानकारी हो कि औषंधियों की यह दोनों प्रणालियां एक-दूसरे के समानान्तर कार्य कर रही हैं और लोगों द्वारा समान रूप से उपयोग की जाती हैं। इससे दोनों स्वास्थ प्रणालियों के बीच आदान-प्रदान की संभावना बढ़ जाती है।

स्वास्थ्य विभाग के गठन का उद्देश्य
प्राथमिक स्वास्थ केंद्र प्रणाली और प्रमुख परंपरागत औषधि प्रणाली के एकीकरण के द्वारा सभी तिब्बती शरणार्थियों को पर्याप्त, समान और समग्र प्राथमिक स्वास्थ सेवाएं प्रदान करना।
रोगों की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्वास्थ कार्यक्रमों का निर्माण और प्रसार करना, स्वास्थपरक जीवनशैली और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना।

Responses are currently closed, but you can trackback from your own site.