Quantcast INDIA TIBET COORDINATION OFFICE » तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र

तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र

यह तथाकथित तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र जिसकी रचना १९६५ में की गई थी तिब्बत के कुल भू-क्षेत्र के आधे भाग से कम है तथा इसकी आबादी का केवल एक तिहाई हिस्सा ही है। वास्तव में तिब्बत का अर्थ है उ-त्संग, खम तथा आम्दो प्रान्त। तिब्बत को केवल तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र समझना अनुचित और भ्रामक है।

भू-क्षेत्रः

२५ लाख वर्ग कि.मी. जिसमें उ-त्संग, खम तथा आम्दो प्रान्त शामिल हैं। तिब्बती स्वायत्तशासी क्षेत्र में सम्पूर्ण उ-त्संग और खम का एक छोटा सा भाग शामिल है, जिसका क्षेत्रफल १२ लाख वर्ग कि.मी. है अधिकतर तिब्बत ‘तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र’ से बाहर हैं।

Responses are currently closed, but you can trackback from your own site.