रविवार, 5 सितम्बर, 2010

[बुधवार, 13 जनवरी, 2010 | स्रोत : नवभारत टाईम्स]

परलाखेमुंडी (उड़ीसा)। उड़ीसा के गजपति जिले के चंद्रगिरी में मगलवार को तिब्बती बस्ती में बौद्धों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने एक नए मठ का उदघाटन किया। कहा जा रहा है कि करीब आठ करोड़ रूपए की लागत से निर्मित यह मठ दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मठ है। उड़ीसा के चार दिवसीय दौरे पर आए दलाई लामा ने करीब 300 बौद्ध लामाओं की मौजूदगी में मठ को पवित्र किया और फिर उसका उदघाटन किया। अपने नौवें दौरे पर आए दलाई लामा ने मठ में स्थापित की गई बुद्ध की 21 फुट ऊंची प्रतिमा को दंडवत हो कर प्रणाम किया और पूजा की। इसके बाद उन्होंने तिब्बत भाषा में श्रद्घालुओं को संबोधित किया। मठ का नाम आचार्य पदमसंभव के नाम पर रखा गया है।