रविवार, 5 सितम्बर, 2010

[रविवार, 24 जनवरी, 2010 | स्रोत : दैनिक जागरण]

बीजिंगः चीन सरकार को दलाई लामा के भारतीय नागरिकता लेने का डर सता रहा है। चीन इसको लेकर चिंतित है कि दलाईलामा अपना अगला उत्तराधिकारी चीन बाहर ढूंढ रहे हैं, जो चीन के नियंत्रण से बाहर होगा। सरकार द्वारा संचालित चाइना तिब्बत सूचना केंद्र ने कहा है कि दलाईलामा का वह हालिया बयान भारत के प्रति उनका झुकाव दर्शाता है, जिसमें उन्होंने खुद को भारत का बेटा कहा है।