रविवार, 5 सितम्बर, 2010

[मंगलवार, 26 जनवरी, 2010 | स्रोत : अमर उजाला]

धर्मशाला। तिब्बत के सर्वोच्च नेता दलाईलामा के दो विशेष दूत लोदी जी गयारी तथा केसंग ग्यालत्सन चीनी नेतृत्व से विशेष बातचीत के मकसद से चीन पहुंच गए हैं।

यह प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चीनी प्रतिनिधियों से बैठक करेगा। 2002 में शुरू हुई इस प्रक्रिया में तिब्बती दूत 15 महीने के अंतराल के बाद चीन की यात्रा पर हैं।

उनके साथ तिब्बतियन टास्क फोर्स के वरिष्ठ सहायक तेंजिन पी आतिशा, भुचुंग के छेरिंग तथा तिब्बती टास्क फोर्स सचिवालय से जिग्मे पासंग भी मौजूद रहेंगे। धर्मशाला में कालोन ट्रिपा तथा प्रधानमंत्री सामदोंग रिंपोछे की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय तिब्बती टास्क फोर्स की बैठक में उक्त सदस्यों के बीजिंग में प्रस्तुतिकरण पर चर्चा हुई है।