रविवार, 5 सितम्बर, 2010

[बुधवार, 14 जुलाई, 2010 | स्रोत : AAJ SAMAJ]

बीजिंग। हिमालय की गोद मे बसा खूबसूरत वादियों वाला इलाका तिब्बत चीन के लिए एक प्रमुख पर्यटन केन्द्र बनकर उभरा है और इस साल के शुरुआती छह महीनों में करीब 18 लाख पर्यटक वहां की प्राकृतिक छटा का आनंद ले चुके है । चीन की सरकारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तिब्बत में इस साल की पहली छमाही में आए पर्यटको की तादाद में पिछले साल इसी अवधि में पहुचें सैलानियों की संख्या के मुकाबले 20.3 प्रतिशत की बढोंतरी हुई है। इसके अलावा इस साल के शु्रुआती छह महीनों में पर्यटन क्षेत्र से करीब 20 करोड 40 लाख डॉलर की आमदनी हुई। जनवारी से जून के बीच 78 हजार अंतरराष्ट्रीय यात्री भी तिब्बत आए। ' शिन्हुआ ' के मुताबिक माना जा रहा है कि पर्यटकों की संख्या मे बढोतरी की एक बडी वजह चीन द्वारा मुलभूत ढांचे के तेजी से विस्तार किया जाना भी हैय़ इसमें माउंट एवरेस्ट से कैलाश पर्वत को जोडते के लिये पांच हवाई अडडों का निर्माण कार्य भी शामिल है।