रविवार, 5 सितम्बर, 2010

[मंगलवार, 20 जुलाई, 2010 | स्रोत : DESH BANDHU]

धर्मशाला। तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा इस सप्ताह एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए चीन की सीमा से सटे लद्दाख का दौरा करेंगे। दलाई लामा के कार्यालय के संयुक्त सचिव तेजिन तकल्हा ने बताया कि कारगिल के नुब्रा गांव में 21 जुलाई को दलाई लामा एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए जाएंगे। वह विभिन्न धार्मिक समारोहों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि दलाई लामा धार्मिक समारोह के दौरान एक नवनिर्मित बुद्ध प्रतिमा का उदघाटन करेंगे।