[शनिवार, 17 जुलाई, 2010 | स्रोत : PUNJAB KESARI]
बेंगलूर,16 जुलाई (प.स.) वायुसेना प्रमुख पी.वी.नाइक ने आज कहा कि भारत 11 अरब डालर की मध्यम बहूद्देशयीय लडाकू विमान परियोजना के तहत 126 हमलावर विमान हासिल करने के लिए एक साल के अंदर सौदे पर हस्ताक्षर करेगा। उन्होंने कहा कि भारत जल्दी ही और 42 सुखोई विमानों के लिए आर्डर देगा। यह पूछे जाने पर कि क्या चीन द्वारा तिब्बत में वायुसेना का अड्डा बनाया जाना चिंताजनक है, उन्होंने कहा कि निशिचत तौर पर यह चिंताजनक है लेकिन संप्रभु राष्ट्र अपना अड्डा बना सकते है। |