[शुक्रवार, 23 जुलाई, 2010 | स्रोत : दैनिक भास्कर राष्ट्रीय संस्करण]
वैशिवक संगठन हूमन राइट्स वॉच ने गुरुवार को प्रकशित अपनी एक रिपोर्ट में चीनी
सुरक्षा बालों को वर्ष 2008 में तिब्बत में प्रदर्शन और अशांति के दौरान
प्रदर्शनकरियों के साथ मारपीट करने और गोलियां चलाने का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस गोलिबारी में कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो गई।
संगठन के मुताबिक, ये घटना के चशमदीद रहे लोगों और 200 से ज्यादा शरणार्थियों
के साक्षात्कार के अलावा सरकारी सूचनाओं पर आधारित है। संगठन की एशिया
निदेशक सोरफी रिचर्डसन ने कहा , ' दर्जनों चशमदीदों और सरकारों सूत्रों से मिली
जानकारी से स्पष्ट है कि अधिकारियों ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक
बल प्रयोग करने में तत्परता दिखाई। '
उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट चीनी के अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से प्रदर्शनकारियों
से निपटने के दावे को झूठा साबित करती है। |