Quantcast INDIA TIBET COORDINATION OFFICE » समाचार

Archive for the Category ‘समाचार’


कुपोषण से लड़ने के लिए दलाई लामा ने दिए 16 लाख डॉलर

Wednesday, May 16th, 2012
कुपोषण से लड़ने के लिए दलाई लामा ने दिए 16 लाख डॉलर आईएएनएस, 15-May-2012 नई दिल्ली| तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने बाल कुपोषण दूर करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत एक गर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'सेव द चिल्ड्रेन' को 16 लाख डॉलर का अनुदान दिया। अनुदान की राशि दलाई लामा को लंदन में सोमवार को मिले टेम्पलटन अवार्ड का ...

लंदन में दलाई लामा को टेंप्लेटन पुरस्कार

Tuesday, May 15th, 2012
लंदन में दलाई लामा को टेंप्लेटन पुरस्कार बीबीसी हिन्दी, 14 मई, 2012 तिब्बत के निर्वासित धर्म गुरु दलाई लामा ने लंदन में 18 लाख डॉलर का टेंप्लेटन पुरस्कार ग्रहण किया है. ये पुरस्कार उन्हें विभिन्न धर्मों के बीच वैज्ञानिक शोध और समन्वय के लिए दिया गया है. लंदन के सेंट पॉल केथेड्रल चर्च में करीब दो हजार श्रोताओं के बीच उन्होंने ...

तिब्बत की स्वाधीनता एवं भारत की सुरक्षा पर कार्यशाला

Friday, May 11th, 2012
तिब्बत की स्वाधीनता एवं भारत की सुरक्षा पर कार्यशाला कटक, जागरण संवाददाता, 10 मई, 2012 भारत-तिब्बत सहयोग मंच एवं विशिष्ट विचार मंच की ओर से कटक शताब्दी भवन में मंगलवार शाम को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। तिब्बत के स्वाधीनता एवं भारत की सुरक्षा विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर डा.कुलदीप चन्द्र अग्निहोत्री हिस्सा लिए। ...

चीन बना रहा है भारत के खिलाफ जल-हथियार

Wednesday, May 9th, 2012
चीन बना रहा है भारत के खिलाफ जल-हथियार भारत का मीडिया पिछले अनेक वर्षों से सरकार को आगाह कर रहा था की चीन सरकार तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाकर उसके जलप्रवाह को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में सांगपो कहते हैं और सांगपो के प्रवाह को अवरुद्ध करके अथवा उसकी दिशा बदलकर ...

भारत की सुरक्षा को तिब्बत की आजादी जरूरी: डॉ. सांग्ये

Monday, May 7th, 2012
भारत की सुरक्षा को तिब्बत की आजादी जरूरी: डॉ. सांग्ये जागरण, 6 मई, 2012 शिमला, जागरण संवाददाता। तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसांग सांग्ये ने रविवार को कहा कि तिब्बत की आजादी भारत की सुरक्षा के लिए बहुत ही जरूरी है। चीन ने 50 वर्ष से तिब्बत पर कब्जा कर रखा है। चीन के अनुचित हस्तक्षेप की वजह से तिब्बत ...

चीन का सामान खरीदना छोड़ो

Thursday, May 3rd, 2012
चीन का सामान खरीदना छोड़ो जागरण, 2 मई, 2012 जागरण संवाददाता, धर्मशाला : आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि चीन पर मिसाइल छोड़ने की नहीं, बल्कि उसका सामान न खरीदने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर हम चीन का सामान खरीदना बंद कर दें तो उसे खुद ही घुटने टेकने के लिए ...

इस वर्ष नहीं होगी मिस तिब्बत प्रतियोगिता

Wednesday, May 2nd, 2012
जागरण, 1 मई 2012 कार्यालय संवाददाता, पालमपुर : पिछले दस वर्ष से मैक्लोडगंज में लगातार होती आ रही मिस तिब्बत प्रतियोगिता इस दफा नहीं होगी। प्रतियोगिता के आयोजक लोबसांग बांग्याल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एलडब्ल्यू प्रोडेक्शन के निदेशक लोबसांग बांग्याल ने बताया कि तिब्बत में स्थिति तनावपूर्ण बनी है तथा 2011 से ...

आजादी नहीं, पर्याप्त स्वायत्तता चाहिएः लामा

Monday, April 30th, 2012
आजादी नहीं, पर्याप्त स्वायत्तता चाहिएः लामा अमर उजाला, 30 अप्रैल, 2012 तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा है कि तिब्बती चीन से पूर्ण आजादी की मांग नहीं कर रहे बल्कि वे अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए ‘पर्याप्त स्वायत्तता’ चाहते हैं। दलाई लामा ने शनिवार को यह बात ओटावा में मौजूद 7,000 से ज्यादा लोगों के बीच ...

तिब्बत के लिए अभी भी ‘मध्य मार्ग’ सबसे बेहतर: दलाई लामा

Friday, April 27th, 2012
तिब्बत के लिए अभी भी ‘मध्य मार्ग’ सबसे बेहतर: दलाई लामा   आज तक 26th अप्रैल 2012 तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा है कि चीन के इस आरोप के बावजूद कि वह तिब्बत में अशांति फैलाने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं, वह तिब्बत की स्वायत्तता के लिए अपने अहिंसक आंदोलन के रास्ते को नहीं छोडेंगे. चीनी प्रशासन के खिलाफ वर्ष 2011 में शुरू हुए विरोध के ...

दो और तिब्बती युवाओं ने की आत्मदाह की कोशिश

Friday, April 20th, 2012
बीबीसी हिन्दी, 19 अप्रैल, 2012  तिब्बती अधिकारों के लिए काम कर रहे एक समूह का कहना है कि दक्षिण पश्चिम चीन में दो और तिब्बती लोगों ने चीनी शासन के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश की है. फ्री तिब्बत समूह के मुताबिक दो युवाओं ने तिब्बती मठ के सामने एक साथ विरोध में खुद को आग ...