सोमवार, 15 मार्च, 2010
तिब्बती जनक्रांति दिवस की 51वीं वर्षगांठ पर परम पावन दलाई लामा का वक्तव्य
10 मार्च, 2010 [ dalailama.com ]
आज चीनी दमन के विरूद्ध 1959 में तिब्बत के लोगों द्वारा शान्तिमय विद्रोह की 51वीं वर्षगांठ है तथा मार्च 2008 में समूचे तिब्बत में फूटे विरोध की दूसरी वर्षगांठ। इस अवसर पर मैं तिब्बत के उन वीरों और वीरांगनाओं को श्रद्घांजलि अर्पित करता हूँ जिन्होंने तिब्बत के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया तथा जो लोग अब तक तिब्बत में यातनाएं झेल रहे हैं उनके दुःखों के शीघ्र अन्त के लिए प्रार्थना करता हूँ।
तिब्बत मुक्ति के लिए सहयोग दें
7 फरवरी, 2010 [ लोकमत समाचार ]
तिब्बत समर्थक भारतीय महिला मंच का सम्मेलन नागपुर, 6 मार्च । तिबेटियन्स महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष डोलकर लाम्हो क्रिती ने तिब्बत की मुक्ति के लिए सहयोग करने की अपील की. वे तिब्बत समर्थक भारतीय महिला मंच की ओर से आयोजित महिलाओं के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्धाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं।
जनवरी 2010 में चीन के दौरे पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख, परम पावन दलाई लामा के विशेष दूत कसुर लोदी ग्यारी का बयान
3 फरवरी, 2010 [ tibet.net ]
दूत केलसांग ग्यालसेन और मैं, अपने कार्यदल के दो अन्य सदस्यों तेनजिन पी अतिशा और भुचुंग के छेरिंग और कार्यदल सचिवालय के जिग्मे पसांग के साथ चीनी नेतृत्व के प्रतिनिधियों के साथ नौवें दौर की वार्ता के लिए 26 से 31 जनवरी, 2010 तक चीन के दौरे पर गए थे।
पेइचिंग पहुंचे लामा के प्रतिनिधि
29 जनवरी, 2010 [ महामेघा ]
पेइचिंग। बौद्घ धर्मगुरू दलाई लामा की तिब्बत को स्वायत्तता दिए जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे तिब्बती निर्वासित सरकार के प्रतिनिधि चीन सरकार के अधिकारियों के साथ नौंवे दौर की बातचीत के लिए पेइचिंग पहुंच गए हैं।
तिब्बत लेने चीन गए दलाई लामा के दूत
26 जनवरी, 2010 [ दिव्य हिमाचल ]
नौवीं वार्ता के लिए पहल, आज बीजिंग पहुंचेंगे दोनों प्रतिनिधि। विश्र्व के कई देशों की सलाह एवं दबाब को मद्देनजह रखते हुए तिब्बत-चीन मसले को सुलझाने की एक बार फिर पहल तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा की ओर से की गई है।
वार्ता को चीन पहुंचे दलाईलामा के दूत
26 जनवरी, 2010 [ अमर उजाला ]
धर्मशाला। तिब्बत के सर्वोच्च नेता दलाईलामा के दो विशेष दूत लोदी जी गयारी तथा केसंग ग्यालत्सन चीनी नेतृत्व से विशेष बातचीत के मकसद से चीन पहुंच गए हैं।
धर्मशाला से तवांग तक मंच निकालेगा जनजागरण रैलीः डॉ. अग्निहोत्री
24 जनवरी, 2010 [ Guwahati paper ]
गुवाहटी, 24 जनवरी। भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री ने कहा कि तिब्बत पर चीन के 1950 से अवैध अधिकार और तिब्बतियों के धर्म और संस्कृति नष्ट करने के प्रयास के विरोध में जनजागरण करने के लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित तिब्बत निर्वासित सरकार के मुख्यालय से अगले कुछ महीनों में एक जनजागरण के लिए मंच एत रैली का आयोजन करेगा।
दलाई लामा से मुलाकात करने को संकल्पबद्घ हैं ओबामा
24 जनवरी, 2010 [ राष्ट्रीय दैनिक ]
वाशिंगटन। चीन की तमाम आपत्तियों के बावजूद व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात करने के लिए संकल्पबद्ध हैं और बीजिंग इस बात से वाकिफ है।
दलाई लामा से डरा चीन
24 जनवरी, 2010 [ दैनिक जागरण ]
बीजिंगः चीन सरकार को दलाई लामा के भारतीय नागरिकता लेने का डर सता रहा है। चीन इसको लेकर चिंतित है कि दलाईलामा अपना अगला उत्तराधिकारी चीन बाहर ढूंढ रहे हैं, जो चीन के नियंत्रण से बाहर होगा।
तिब्बती को स्वतंत्रता न मिलने तक सीमा विवाद मसले का हल नहीं: डॉ. कुलदीप
23 जनवरी, 2010 [ प्राक खबर ]
गुवाहाटी, 23 जनवरी। भारत-तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री ने कहा है कि जब तक तिब्बत स्वतंत्र राष्ट्र नहीं बन जाता तब तक भारत-चीन के बीच सीमा विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकल सकता।
Page : [1] 2 3 4 5 6 ...30