| दलाईलामा ने बाढ़ से हुए नुकसान पर दु:ख जताया
|
15 अगस्त, 2010 [ दैनिक ट्रिब्यून ]
तिब्बतियन गुरु महामहिम दलाईलामा ने भारत और पाकिस्तान में आई बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और बचाव व राहत कार्यों के लिए अपनी ओर से अंशदान देने की भी घोषणा की।
|
| दलाई लामा ने लेह, तिब्बत के बाढ़ पीडितों के लिए प्रार्थना की
|
14 अगस्त, 2010 [ खास खबर ]
धर्मशाला। तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने जम्मू एवं कश्मीर के लेह कस्बे और चीन की झोकू काउंटी के बाढ़ पीडितों के लिए शनिवार को प्रार्थना की।
|
| तिब्बती प्रधानमंत्री पद के लिए प्रचार
|
14 अगस्त, 2010 [ दिव्य हिमाचल ]
निर्वासित तिब्बत सरकार में भावी प्रधानमंत्री के चुनावों को लेकर
जद्दोजहद शुरु हो गई है।
|
| चीन की चाल
|
13 अगस्त, 2010 [ विजय क्रान्ति, अमर उजाला ]
इन दिनों चीन में चेंग्दू-सिलिंग हाइवे पर यात्रा करते समय एक अजीब दृश्य आपका ध्यान अपनी ओर खींचता है। सड़क के दोनों ओर चलने वाले मीलों लंबे हरे मैदानों के बीचोबीच थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सौ-पचास घरों की सलीकेदार दिखने वाली बस्ती का पैबंद अचानक हरियाली के क्रम को तोड़कर जंगल में ‘सभ्यता’ का अटपटा-सा एहसास कराता है।
|
| धर्म गुरु दलाई लामा अमृतसर में
|
12 अगस्त, 2010 [ दैनिक भास्कर ]
तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को बुधवार को खराब मौसम कारण अपनी जिस्पा यात्रा के दौरान अमृतसर में ही रूकना पड़ा।
|
| मानसिक शांति ही सबसे बडा सुख :दलाई लामा
|
10 अगस्त, 2010 [ VIR ARJUN ]
दलाई लामा
दिल्ली विश्र्वविधालय में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को चहिए कि वह वास्तविक शांति की तलाश करें, क्योंकि आज की दुनिया वही व्यक्ति सबसे अधिक सुखी है जो मानसिक रुप से शांत है।
|
| पिछली गलतियों से सबक लें : दलाई लामा
|
10 अगस्त, 2010 [ राष्ट्रीय सहारा ]
बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने कहा कि यदि शांति के रास्ते पर आगे चलना है तो हमें पिछली सदियों में की गई गलतियों से सबक लेना चाहिए।
|
| तिब्बती निर्वासन में मनाएंगे लोकतंत्र की 50 वीं वर्षगांठ
|
9 अगस्त, 2010 [ Hindustan ]
पांच दशकों से अधिक समय से भारत में निर्वासित जीवन बिता रहे तिब्बती अगले माह यहां लोकतंत्र की 50 वीं वर्षगांठ मनाएंगे।
|
| दलाई लामा को गोल्डन सील सम्मान
|
9 अगस्त, 2010 [ 24 dunia.com ]
तिब्बत की निर्वासित संसद के प्रवक्ता पेंपा सेरिंग ने बताया, ""यह हमारे लिए एक बहुत ब़डा दिन होगा और हम इसे बाइलाकुप्पी (कर्नाटक) में ब़डे स्तर पर मनाएंगे। हम दलाई लामा द्वारा वर्षो से की जा रही नि:स्वार्थ सेवा के लिए उनका सम्मान करेंगे और उन्हें एक गोल्डन सील देंगे।"" मैसूर के नजदीक बाइलाकुप्पी में दो सितंबर को आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में दलाई लामा को गोल्डन सील भेंट की जाएगी।
|
| दलाई लामा:तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए नहीं कह रहे हैं और केवल व्यापक स्वायत्तता चाहते हैं
|
7 अगस्त, 2010 [ INB MEDIA ]
तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने एक बार फिर दोहराया है कि वह तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए नहीं कह रहे हैं और केवल व्यापक स्वायत्तता चाहते हैं।
|
| Page : 1 [2] 3 4 5 6 7 ...41 |