रविवार, 5 सितम्बर, 2010

तिब्बत आंदोलन में आप क्या योगदान कर सकते हैं?

  1. अपने विधायक व सांसद को पत्र लिखकर तिब्बत मुद्दे पर उनका विचार जानें और उनसे यह अनुरोध करें कि वह दलाई लामा व चीन सरकार के बीच रचनात्मक बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए मदद करें। 
  2. अपने आसपास सक्रिय तिब्बत समर्थक समूह के सदस्य बनें। 
  3. अपने आसपास तिब्बत जागरूकता कार्यक्रम शुरू करें। इसके लिए आप बहुत से काम कर सकते हैं। जैसे    तिब्बती संस्कृति, इतिहास, र्धम, चिकित्सा, कला व राजनीतिक स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान व       सेमिनार आयोजित करें।
    • तिब्बत पर अब बहुत सी फिल्में बन चुकी हैं, इसलिए आप इनका फिल्म समारोह आयोजित कर सकते हैं।
    • तिब्बती राष्ट्रीय हित के समर्थन में विभिन्न सरकारों और संयुक्त राष्ट्र को याचिका भेजें।
    • अपने यहां के स्थानीय पुस्तकालय, संग्रहालय और गैलरी में तिब्बती शिल्प की प्रदर्शनी लगाएं।
  4. तिब्बत के बारे में आपकी जानकारी को अपडेट करने के लिए तिब्बती राजनीति, र्धम और संस्कृति पर सैंकड़ों   उत्तम पुस्तकें उपलब्ध हैं। अपनी जानकारी को वार्तालाप, भाषणों के माध्यम से, समाचारपत्र में संपादक के नाम   पत्र लिखकर और स्थानीय रेडियो स्टेशनों के माध्यम से प्रसारित करें।
  5. यदि आपके आसपास तिब्बती समुदाय के लोग रहते हों तो उनके साथ मिलकर कार्य करें।